

Shri Ram Mandir Andolan Prashnottari श्रीराम मंदिर आंदोलन प्रश्नोत्तरी (Ayodhya Ram Mandir Movement Question Answer In Hindi)-Anish Bhasin
About the Products:
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है। अयोध्या शब्द का अर्थ है--ऐसा स्थल, जिसे कोई युद्ध में जीत न सके। अयोध्या का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। अयोध्या का प्राचीन नाम 'साकेत' था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसा एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। वाल्मीकि रामायण में अयोध्या का उल्लेख कोशल (कोसल) जनपद की राजधानी के रूप में किया गया है। अयोध्या की गणना भारत की प्राचीन सप्त पुरियों में की गई है। स्कंदपुराण के अनुसार, अयोध्या भगवान् विष्णु के चक्र पर विराजमान है। प्रस्तुत पुस्तक में श्रीराम मंदिर से संबंधित समस्त तथ्यों की जानकारी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में दी गई है। इसमें भगवान् राम, अयोध्या नगरी, रामायण, विश्व हिंदू परिषद्, रामजन्मभूमि आंदोलन, रामजन्मभूमि आंदोलन की नींव के पत्थर प्रमुख चेहरा/सूत्रधार, श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले, राम मंदिर भूमिपूजन, रामलला की प्रतिमा, राम मंदिर का निर्माण एवं राम मंदिर पर पुस्तकें आदि से संबंधित एक हजार प्रश्न संकलित हैं और प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। वैसे तो राम मंदिर श्रद्धा और आस्था का ऐसा विषय है कि इस पर एक हजार क्या, दस हजार प्रश्नोत्तर भी दिए जा सकते हैं ! कोई भी महत्त्वपूर्ण प्रश्न छूटे नहीं, इसका यथासंभव ध्यान रखा गया है।
Language: Hindi
Page No: 296
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.
People Also Bought
Here’s some of our most similar products people are buying. Click to discover trending style.
Recently viewed products
The best quality products are waiting for you. Choose it now!