

अद्वैत वेदान्त (Advaita Vedanta): शंकराचार्य का दृष्टिकोण (Shankaracharya ka Drishtikon) - Gyan Books
पुस्तकीय वक्तव्य: ‘शंकराचार्य द्वारा परिपुष्ट अद्वैत दर्शन के प्रमुख सिद्धान्त’ उपनिषदों में प्रतिपादित, जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य तथा उत्तरवर्ती आचार्यों द्वारा पल्लवित-पुष्पित अद्वैत वेदान्त का एक प्रामाणिक सार-संग्रह है । प्रमुख उपनिषदों, वादरायण सूत्रों तथा श्रीमद्भगवद्गीता पर लिखे गए अपने सुप्रथित व्याख्या-ग्रन्थों में आचार्य आदि शंकर ने इस बात पर बल दिया है कि विभिन्न दार्शनिक शास्त्रों का ज्ञान बौद्धिक–विलास तथा पाण्डित्य-प्रदर्शन का साधक या माध्यम मात्र कहा जा सकता है । उनके शब्दों में वास्तविक या प्रामाणिक ज्ञान की उपलब्धि सम्प्रदायानुगत रहते हुए वस्तु तत्त्व की अपरोक्ष अनुभूति के द्वारा ही सम्भव है । उपनिषदों में निबद्ध श्रुति वचन उसी अपरोक्ष अनुभूति की अभिव्यक्ति होने के कारण प्रामाणिक माने जाते हैं । यही कारण है कि आचार्य शंकर ने केवल श्रुति वाक्यों के द्वारा अनुमोदित तर्कों को ही अद्वैतवादी सिद्धान्तों के प्रतिपादन में प्रमाण के रूप में ग्रहण किया है, “श्रुत्यैव च सहायत्वेन तर्कस्याप्यभ्युपेतत्वात्’ । भगवद्गीता के भाष्य में उन्होनें यहाँ तक कह दिया कि सभी शास्त्रों में निष्णात होने पर भी सम्प्रदाय-ज्ञान से अनभिज्ञ व्यक्ति मूर्खवत् उपेक्षणीय है, “सर्वशास्त्रविदपि असम्प्रदायविद् मूर्खवदुपेक्षणीयः” । प्रस्तुत पुस्तक वैदिक उपनिषदों तथा आदि शंकर विरचित भाष्य एवं प्रकरण-ग्रन्थों के साथ–साथ वेदान्त-साहित्य के आधारभूत अन्यान्य प्रमुख पुस्तकों के गहन अध्ययन का प्रतिफल है । शंकराचार्य की दार्शनिक मान्यताओं को जिस रूप में उनके अनुगामीअद्वैत वेदान्त के उत्तरवर्ती आचार्यों द्वारा पल्लवित तथा पुष्पित किया गया, उसका संक्षिप्त विश्लेषण इस पुस्तक की विशेषता है ।
Author: डॉ. तारादत्त (Dr. Taradatt)
Pages: 274
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.
People Also Bought
Here’s some of our most similar products people are buying. Click to discover trending style.
Recently viewed products
The best quality products are waiting for you. Choose it now!