{"product_id":"man-on-mission-maharashtra-devendra-fadnavis-minister-for-law-and-justice-of-maharashtra-ashish-chandorkar","title":"Man On Mission Maharashtra | Devendra Fadnavis Minister For Law And Justice Of Maharashtra-Ashish Chandorkar","description":"\u003ch2\u003e\u003cstrong\u003eMan On Mission Maharashtra | Devendra Fadnavis Minister For Law And Justice Of Maharashtra-Ashish Chandorkar\u003c\/strong\u003e\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout the Products:\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eनागपुर महापालिका में सबसे युवा मेयर चुने जाने के बाद से महाराष्ट्र राज्य के 18वें मुख्यमंत्री बनने तक का श्री देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस का राजनीतिक सफर तेजस्वी, निष्कलंक एवं प्रेरणाप्रद ही रहा है। उनका व्यक्तित्व राजसत्ता, जनप्रियता और अहंकारमुक्तता का संगम है। इसलिए वह अपनी मेहनत, कुशलता और राजनीतिक चतुरता से शासन-प्रशासन-पार्टी को सक्षम नेतृत्व देने में सफल रहे हैं। अपनी मधुर वाणी, सौम्यता और सादगीपूर्ण व्यवहार से वह लोगों का दिल जीतते आए हैं। राजनीति में आवश्यक संयम और आक्रामकता इन दोनों गुणों का संगम उनमें हुआ है।\nकेवल महाराष्ट्र का विकास और यहाँ की जनता का चहुँमुखी उन्नयन करने निकल पड़ें वे ‘मैन ऑन मिशन महाराष्ट्र’ हैं। गत पाँच साल में ग्रामीण विकास, किसान और खे ती , आरोग्य, महि ला विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में उनके द्वारा लाए गए नए-नए प्रकल्प और साकार कल्पनाएँ इस बात की साक्षी हैं। उन्हीं के कार्य काल में जलयु क्त शिवार, चाहे इसे खेत में जलसरोवर, माँगे बिजली जैसी कई योजनाएँ सफलतापूर्वक कार्यान्वित हुईं। मुख्यमंत्री सहायता निधि द्वारा कई निर्धन रोगियों को आरोग्य मिला। फेरहिस्त लंबी है, लेकिन जनता ने अनुभव किया है कि यह मुख्यमंत्री महाराष्ट्र का भला करना चाहते हैं।\nऐसे भले व्यक्ति के कार्य का पूरा लेखा-जोखा तो नहीं, लेकिन कुछ कर दिखाने की उनकी ललक की एक झलक का स्वरूप यह पुस्तक प्रस्तुत करती है।\nमैं फिर आऊँगा!\nमैं फिर आऊँगा!\nमेरे किसान भाइयों को चिंता से मुक्ति दिलाने मेरे माता-बहनों को स्वयं पूर्ण-सक्षम करने मैं फिर आऊँगा—\nनव महाराष्ट्र का निर्माण जो करना है।\nमेरे युवा मित्रों को नवाचार से सक्षम करने,\nगाँव-गाँव में, बिंदु-बिंदु बचाकर उसे जलयुक्त बनाने ग्रामीण महाराष्ट्र की तसवीर बदलने, मैं फिर आऊँगा—\nनव महाराष्ट्र का निर्माण जो करना है।\nमैं फिर आऊँगा!\nशहरों में आमूलचूल परिवर्तन लाने समूचे महाराष्ट्र को अकाल से मुक्ति दिलाने\nनव महाराष्ट्र का निर्माण जो करना है।\nमैं फिर आऊँगा—इसी निर्धार से, इसी भूमिका में इसी जगह!\nराज्य के हर व्यक्ति का साथ लेने उन सबका हाथ अपने हाथ में लेने\nमैं फिर आऊँगा—\nमैं फिर आऊँगा—\nमेरे अपने महाराष्ट्र को नई आभा देने नव महाराष्ट्र का निर्माण करने\nइसी जगह! इसी निर्धार से, इसी भूमिका में—\nमै फिर आऊँगा\n(महाराष्ट्र विधानसभा के अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कविता से अपने भाषण का समापन किया; यह उसका हिंदी में मुक्तानुवाद है।)\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLanguage: \u003c\/strong\u003eHindi\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePage No: \u003c\/strong\u003e336\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLegal Disclaimer:\u003c\/strong\u003e Product images are for illustrative purposes only. Images\/packaging\/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.\u003c\/p\u003e","brand":"Grab2Buy","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":51232276447478,"sku":"9789353226275","price":21.84,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0762\/8455\/9606\/files\/9789353226275.jpg?v=1783686323","url":"https:\/\/www.grab2buy.com\/products\/man-on-mission-maharashtra-devendra-fadnavis-minister-for-law-and-justice-of-maharashtra-ashish-chandorkar","provider":"Grab2Buy","version":"1.0","type":"link"}