{"product_id":"baheliye-stories-by-ankita-jain_paperback-jain-ankita","title":"Baheliye (Stories) By Ankita Jain_Paperback - Jain, Ankita","description":"\u003ch2\u003e\u003cstrong\u003eBaheliye (Stories) by Ankita Jain_Paperback - Jain, Ankita\u003c\/strong\u003e\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e\u003cb\u003eAbout The Product:\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eस्त्रियाँ\nजो मिटाना चाहती हैं\nअपने माथे पर लिखी मूर्खता\nकिताबों में उनके नाम दर्ज चुटकुलों,\nऔर इस चलन को भी जो कहता है,\n‘‘यह तुम्हारे मतलब की बात नहीं’’\nमगर सिमट जाती हैं\nमिटाने में\nकपड़ों पर लगे दाग,\nचेहरों पर लगे दाग,\nऔर चुनरी में लगे दागों को,\nस्त्रियाँ,\nजो होना चाहती हैं खड़ी\nचैपालों, पान ठेलों और चाय की गुमटियों पर\nकरना चाहती हैं बहस\nऔर निकालना चाहती हैं निष्कर्ष\nमगर सिमट जाती हैं\nनिकालने में\nलाली-लिपस्टिक-कपड़ों और ज़ेवरों के दोष,\nकौन हैं ये स्त्रियाँ?\nक्या ये सदियों से ऐसी ही थीं? या बना दी गईं?\nअगर बना दी गईं तो बदलेंगी कैसे?\nबदलेंगी....मगर सिर्फ़ तब\nजब वे ख़ुद चाहेंगी बदलना\nसिमटना छोड़कर। सवाल तो यह है कि क्या स्त्री खुद अपनी मर्ज़ी से सिमटकर रह जाती है या फिर उसका परिवार, परिवेश, समाज और समाज के बहेलिए उसे सिमटने पर विवश करते हैं। यह कहानी संग्रह उन सभी स्त्रियों की कहानी है जिनके जीवन में बहेलिए आए, उन्हें कैद करने की कोशिश भी की, मगर क्या वे कैद हुईं? यह ज़रूरी नहीं कि इन कहानियों में बहेलिए सिर्फ़ पुरुष ही हों, स्त्रियाँ ख़ुद भी पितृसत्ता को ढोते-ढोते अब उसका अभिन्न अंग बन गई हैं.... युवा लेखिका अंकिता जैन का कहानी-संग्रह बहेलिए हिन्दी में इनकी तीसरी पुस्तक है। 2018 में प्रकाशित मैं से माँ तक जो औरत के माँ बनने की अनुभव-यात्रा है, बहुत सराही गयी। इससे पहले प्रकाशित कहानी-संग्रह एक ऐसी वैसी औरत भी लोकप्रिय हुआ। साहित्य में पूरी तरह लीन होने से पहले तीन वर्षों तक अंकिता जैन ने संपादक और प्रकाशक के रूप में रू-ब-रू दुनिया पत्रिका का प्रकाशन किया। इनका सम्पर्क है: postankitajain@gmail.com\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cb\u003eProduct Details:\u003c\/b\u003e\u003c\/p\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eAuthor: \u003c\/strong\u003eJain, Ankita\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eLanguage: \u003c\/strong\u003eHindi\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eNo. of Pages: \u003c\/strong\u003e128\u003c\/li\u003e\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003ePublication Date: \u003c\/strong\u003e2024\u003c\/li\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLegal Disclaimer : \u003c\/strong\u003eProduct color may slightly vary due to photographic lighting sources or your monitor settings.\u003c\/p\u003e","brand":"Grab2Buy","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":51224178393334,"sku":"9789389373158","price":11.83,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0762\/8455\/9606\/files\/9789389373158_front.jpg?v=1783597787","url":"https:\/\/www.grab2buy.com\/products\/baheliye-stories-by-ankita-jain_paperback-jain-ankita","provider":"Grab2Buy","version":"1.0","type":"link"}